Posts

पश्चिम बंगाल 2026: चुनाव परिणामों को समझने के लिए भावनाओं नहीं, बूथ-वाइस राजनीति को समझना होगा

  पश्चिम बंगाल 2026: चुनाव परिणामों को समझने के लिए भावनाओं नहीं, बूथ-वाइस राजनीति को समझना होगा by Goutam Kumar Shaw, Ph.D. Research Scholar, Jadavpur University पश्चिम बंगाल के 2026 के चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। निर्वाचन आयोग के रुझानों (Election Commission trends) के अनुसार, बीजेपी ने 294 विधानसभा सीटों में से 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि लंबे समय तक राज्य की सबसे मजबूत राजनीतिक शक्ति मानी जाने वाली AITC घटकर 80 सीटों पर सिमट गई। वहीं INC को 2 सीटें, AJUP को 2 सीटें मिलीं और कभी बंगाल की राजनीति का केंद्र रही CPI(M) केवल 1 सीट तक सीमित रह गई। सबसे दिलचस्प राजनीतिक तथ्य यह है कि बीजेपी के 207 विधायकों में एक भी मुस्लिम विधायक नहीं है। दूसरी ओर AITC के 80 विधायकों में 32 मुस्लिम विधायक चुने गए। CPI(M) का एकमात्र विधायक भी मुस्लिम है, कांग्रेस के दोनों विधायक मुस्लिम हैं, ISF का विधायक भी मुस्लिम है और AJUP के दोनों विधायक भी मुस्लिम समुदाय से आते हैं। यह आंकड़ा केवल प्रतिनिधित्व का मामला नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल की वर्त...